अमेरिका के आयोवा में गोलीबारी में दो लोगों की मौत
11-Apr-2022 08:53 AM 1234683
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। स्थानीय मीडिया स्टेशन डब्ल्यूएचओ 13 ने पुलिस के हवाले से बताया कि तब्बू नाइटक्लब और डाउनटाउन सीडर रैपिड्स के लाउंज में रविवार को स्थानीय समयानुसार 0127 बजे गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के अनुसार इस घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई हैं जबकि दस अन्य घायलों को निकट के अस्पतालों में ले जाया गया हैं। मीडिया के अनुसार पुलिस ने अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है और इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^