अलास्का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो सैनिकों की मौत
28-Apr-2023 03:33 PM 1234700
सैन फ्रांसिस्को, 28 अप्रैल (संवाददाता) अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि हादसा अलास्का के सुदूर इलाके हीली के पास हुआ। सैन्य प्रवक्ता जॉन पेनेल ने कहा कि दोनों सैन्य प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर में एक-एक सैनिक सवार थे। इस बीच अचानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हो गये। इस हादसे में दोनों सैनिकों की मौत हो गयी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि अमेरिका में एक महीने से भी कम समय में सैन्य हेलीकॉप्टरों से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^