अखिलेश ने गोविंद वल्लभ पंत को किया नमन
10-Sep-2023 05:49 PM 1234675
लखनऊ 10 सितंबर (संवाददाता)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतरत्न प़ं गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। श्री यादव ने कहा कि प़ं गोविन्द बल्लभ पंत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों के हित और विकास के लिए कई योजनाएं लागू की। श्री यादव ने कहा कि पंत जी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने केन्द्र सरकार में गृहमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उन्होंने अपनी दृढ़ता से समस्याओं का समाधान किया था। देश सेवा के लिए उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^