अगस्त में निर्यात 45 प्रतिशत बढ़ा
02-Sep-2021 09:06 PM 1234701
नयी दिल्ली 02 सितंबर (AGENCY) कोरोना काल में भारत के दुनिया का प्रमुख विनिर्माण केन्द्र बनने से अब देश का निर्यात कोविड काल से पहले के स्तर को पार कर रहा है। इस वर्ष अगस्त में देश का निर्यात 33.14 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वर्ष अगसत के 22.83 अरब डॉलर की तुलना में 45.17 प्रतिशत और अगस्त 2019 की तुलना में 27.5 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य सचिव बी वी एस सुब्रह्मण्यम ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में ही देश का निर्यात 163.67 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो अप्रैल अगस्त 2020 की तुलना में 66.92 प्रतिशत और अप्रैल अगस्त 2019 की तुलना में 22.93 प्रतिशत अधिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^