अगस्त में 9.86 लाख अंशधारक जुड़े ईपीएफओ से
25-Oct-2022 03:57 PM 1234686
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (संवाददाता) मौजूदा वर्ष के अगस्त में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से 9.85 लाख अंशधारक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से 14.62 लाख कामगार और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में 65 हजार से अधिक कर्मचारी जोड़े गये हैं। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि अगस्त 2022 में ईपीएपओ कुल नौ लाख 86 हजार 859 अंशधारक शामिल हुये हैं। इनमें सात लाख 18 हजार 95 पुरूष और दो लाख 68 हजार 740 महिला शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से अगस्त 2022 की अवधि में कुल पांच करोड़ 81 लाख 56 हजार 630 अंशधारक ईपीएफओ से जोंड़े गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^