अडाणी एग्री फ्रेश ने दो दिन में खरीदे 2000 टन सेब
17-Aug-2022 07:43 PM 1234727
शिमला 17 अगस्त (AGENCY) हिमाचल प्रदेश में सेब खरीदने वाली निजी कंपनियों के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों और खराब मौसम के बावजूद अडाणी एग्री फ्रेश ने दो दिनों में 2000 टन सेब खरीदें हैं। कंपनी ने खरीद केन्द्र के बाहर किसानों की लम्बी कतारों को देखते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है की अडाणी एग्री फ्रेश ने 15 अगस्त से सेब खरीदने का वार्षिक कार्यक्रम शुरू किया है और पिछले साल के मुकाबले में इस साल चार रूपए ज्यादा पर खरीदी सीजन की शुरुआत की गयी है। ये कीमतें मंडियों द्वारा तय किये गए मूल्य से ज्यादा होने के साथ ही कई तरह की अतिरिक्त सुविधाओं की वजह से सेब किसानों के बीच निजी कंपनियों की लोकप्रियता भी बढ़ी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^