आयकर पोर्टल पर 31 दिसंबर तक दाखिल हुए 5.89 करोड़ रिटर्न
01-Jan-2022 05:16 PM 1234692
नयी दिल्ली, 01 जनवरी (AGENCY) आयकर विभाग के पोर्टल पर आन-लाइन प्रणाली के माध्याम से आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 31 दिसंबर 2021 तक कुल 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए। आकलन वर्ष 2020-21 के लिए में कुल दाखिल रिटर्न की संख्या 5.95 करोड़ थी। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार रिटर्न दाखिल करने की बढ़ायी गयी अवधि के आखिरी दिन कल शुक्रवार को 46.11 लाख रिटर्न भरे गए। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न समस्याओं के चलते आकलन वर्ष 2021-22 का रिटर्न भरने की तिथि बढ़ा कर 31 दिसंबर तक कर दी थी। आकलन वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न भरने की तिथि भी 10 जनवरी 2021 तक बढ़ायी गयी थी। उस समय आखिरी दिन कुल 31.05 लाख रिटर्न भरे गए थे। आयकर दाताओं को आनलाइन पोर्टल पर रिटर्न भरने में मदद के लिए आयकर विभाग ने 16,850 कॉल और 1,467 चैट का जवाब दिया। विभाग ट्वीटर आ रहे संदेशों का जवाब देने में भी सक्रिय था। इकतीस दिसंबर को ही करदाताओं और पेशेवरों के 230 से अधिक ट्वीट के जवाब दिए गए। इस बार दाखिल 5.89 करोड़ रिटर्न में से 49.6 प्रतिशत आईटीआर 1 (2.92 करोड़), 9.3 फीसदी आईटीआर 2 (54.8 लाख), 12.1 प्रतिशत आईटीआर 3 (71.05 लाख), 27.2 फीसदी आईटीआर4 (1.60 करोड़), 1.3 प्रतिशत आईटीआर5 (7.66 लाख), आईटीआर6 (2.58 लाख) और आईटीआर7 (0.67 लाख) हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^