आठवें आयुर्वेद दिवस की मुख्य विषयवस्तु - हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद
10-Oct-2023 04:25 PM 1234697
नयी दिल्ली,10 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को आठवें आयुर्वेद दिवस के लिए “हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद” की मुख्य विषयवस्तु पर महीने भर चलने वाले आयुर्वेद उत्सव अभियान की शुरुआत की। श्री सोनोवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पूरे भारत में आठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के संबंध में एक महीने तक चलने वाले उत्सव अभियान का अनावरण किया। आयुर्वेद दिवस भगवान धन्वंतरि के सम्मान में पूरे भारत में मनाया जाता है। यह धनतेरस के साथ भी मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने आयुर्वेद के जन आरोग्य पहलू के लिए जन संदेश, जन भागीदारी और जन आंदोलन पर जोर दिया और कहा कि आयुष मंत्रालय का मानव कल्याण को बढ़ावा देने में आयुर्वेद की क्षमता का पता लगाने का लक्ष्य है। आयुर्वेद लाेगों की भलाई के अलावा पर्यावरण, पौधों, जानवरों आदि की भलाई भी है। श्री सोनोवाल ने महीने भर चलने वाले समारोहों के पूरे सरकारी दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों, किसानों और जनता को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में एक महीने तक चलने वाले समारोहों की योजना बनाई गई है। इस वर्ष आठवां आयुर्वेद दिवस 10 नवंबर है। उन्होंने कहा कि विषय का चयन कृषि-आयुर्वेद को बढ़ावा देने, लोगों को स्वयं-भागीदारी के लिए सशक्त और प्रोत्साहित करके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आयुर्वेद की क्षमता का दोहन करने के लिए पेशेवरों को उत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया है। इसमें टिकाऊ कृषि, मानव, पशु, पौधे, वन और जलीय कृषि स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा आदि पर ध्यान केंद्रित करने वाले क्षेत्रों का एक स्पेक्ट्रम शामिल है। यह विषय तीन मुख्य क्षेत्रों पर किसानों के लिए आयुर्वेद, छात्रों के लिए आयुर्वेद और जनता के लिए आयुर्वेद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^