आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर बहा रही है घड़ियाली आंसू: अखिलेश
27-Dec-2022 05:30 PM 1234652
लखनऊ 27 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आरक्षण विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के विषय पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक छीना है, कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गए दलितों के आरक्षण को भी छीन लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल पिछड़ों को धोखा दिया है अपितु बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दिए संविधान को भी खत्म करने की साजिश की है। निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के समक्ष जानबूझकर तथ्य प्रस्तुत नहीं किये गये। उत्तर प्रदेश की 60 प्रतिशत आबादी को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। भाजपा ने मनमानी प्रक्रिया अपने फायदे के लिए ही की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^