आरक्षण के खिलाफ पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है भाजपा: अखिलेश
07-Jan-2023 05:32 PM 1234672
लखनऊ 07 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय की विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब आरक्षण के खिलाफ पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है। श्री यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा शुरू से सामाजिक न्याय की विरोधी रही है और यही कारण है कि वह लगातार पिछड़ों और दलितों को दिए जा रहे आरक्षण पर हमला कर कमजोर कर रही है। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्तियों में आरक्षण की अनदेखी की गयी। कई विश्वविद्यालयों में पिछड़ों का हक मारा गया। पिछड़ों को मान-सम्मान और हक देने को लेकर भाजपा की नीयत कभी ठीक नहीं रही है। भाजपा आरक्षण के खिलाफ पिछले दरवाजे की राजनीति कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^