आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी पांच -पांच लाख रुपए की सहायता राशि
27-May-2023 04:40 PM 1234673
जयपुर, 27 मई (वार्ता ) राजस्थान सरकार प्रदेश में हाल में आंधी- तूफान एवं ओलावृष्टि में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों को पांच -पांच लाख रुपए की सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी। श्री गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस आपदा में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि गत 25 मई को आये आंधी-तूफान, तेज वर्षा एवं ओलावृष्टि में विभिन्न हादसों में कई लोगों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^