Home
News Archive
आम जनता के कल्याण पर सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार: भूपेंद्र यादव
Zuber Ansari
India
09-Dec-2022 02:48 PM
1234678
नयी दिल्ली 09 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आम जनता के कल्याण के लिए सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। श्री यादव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों का असर जमीन तक पहुंच रही है। सरकार की कल्याण नीतियां जनता का मन जीत रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण ही गुजरात में 27 वर्ष के शासन के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की जोरदार वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान नीति और छात्रवृत्ति योजनायें समाज के निचले स्तर तक गयी हैं। जनधन जैसी योजनाओं से आम जनता को अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन धन योजना और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में राज्यों को ज्यादा अधिकार देने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता संसद की कार्यवाही में कई बार व्यवधान डालने का प्रयास करते हैं। उन्होंने श्री मोदी के सत्ता में आने के बाद जन कल्याणकारी योजनाओं को जोरदार ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में चर्चा का अर्थ जनता के कल्याण की चर्चा है। सरकार इसके लिए हमेशा तैयार हैं। संसद में कल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा करने से ही लोकतंत्र की अवधारणा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के शासन में सबसे ज्यादा कल्याणकारी कार्य किये गये हैं।...////...
«
‘दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर भीड़ कम होगी’
India
»
बाल श्रमिकों के जीवन की कहानियाें ‘तुम पहले क्यों नहीं आए’ का लोकार्पण
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
aam-janata-ke-kalyaan-par-sarakaar-characha-ke-lie-hamesha-taiyaar-bhoopendar-yaadava
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/aam-janata-ke-kalyaan-par-sarakaar-characha-ke-lie-hamesha-taiyaar-bhoopendar-yaadava
PAGETOP:
ERROR: