आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्य: अखिलेश
15-Jun-2023 07:26 PM 1234671
लखनऊ 15 जून (संवाददाता) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाये रखने की अपील करते हुये गुरूवार को कहा कि बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाने के लिहाज से यह चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य तय करेंगे। श्री यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी तादाद में आये सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। कार्यकर्ता इस बार चूक न करें। बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा चुनाव बहुत ही गंभीरता से लड़ना और जीतना है। 2024 में होने वाले चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य भी तय करने वाले साबित होंगे। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को पराजित कर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^