Home
News Archive
अलवर के सिलीसेढ़ बांध में तैरती मिली एक हाथ कटी लाश,
Zuber Ansari
India
10-Aug-2021 12:20 PM
1234711
अलवर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट सिलीसेढ़ बांध में मंगलवार सुबह एक शव मिला। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक का एक हाथ भी नहीं है। ऐसा अनुमान है कि शव को पानी में मगरमच्छ ने क्षत विक्षत किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अलवर के सदर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सिलीसेढ़ बांध में व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को किनारे लाया गया और बाहर निकाला गया। तब पता लगा कि एक हाथ नहीं है। पूरा शरीर पानी में पड़ा होने से गल चुका है। मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी है। संदेहास्पद भी लग रहा मृतक के शरीर पर ज्यादा कपड़े नहीं थे। शव सुबह करीब 8 बजे बांध में काफी दूर तैरता नजर आया था। जो धीरे-धीरे पानी की लहरों से साथ बहता हुआ बांध के पाल की तरफ आता गया। करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काफी भीड़ जुट गई इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक भी सिलीसेढ़ पहुंच रहे हैं। सुबह-सुबह शव पड़े होने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस गुमशुदगी वालों की तलाश पुलिस ने सभी थानों में गुमशुदगी के मामलों के लोगों को सूचना देने में लगी है। ताकि मृतक की पहचान हो सके। ..///..a-hand-cut-body-found-floating-in-alwars-silisedh-dam-310797
«
राजकीय विद्यालयों में लगाए जाएंगे औषधिय पौधे
West
»
सीकर पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ मना सकेंगे जन्मदिन, एक दिन की मिलेगी छुट्टी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
a-hand-cut-body-found-floating-in-alwars-silisedh-dam
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/a-hand-cut-body-found-floating-in-alwars-silisedh-dam
PAGETOP:
ERROR: