मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रम अधिक से अधिक हों। विकास पर्व के कामों का संदेश ठीक ढंग से जनता तक पहुँचे। नए काम भी स्वीकृत हो रहे हैं, उनकी सूची तैयार कर विकास पर्व में जोड़ें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास स्थित समत्व भवन में विकास पर्व के अंतर्गत होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम और भूमि-पूजन की जानकारी ले रहे थे। सभी जिलों के जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।